सामाजिक आर्थिक गणना को लेकर हुई बैठक

नारायणपुर . पंचायत मंडप के सभा भवन में सोमवार को सामाजिक आर्थिक गणना को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता बीडीओ रामनारायण सिंह ने की. मौके पर सामाजिक आर्थिक गणना से जुड़े लोगों से विहित प्रपत्र जमा करने के लिए सभी बीएलओ को दिशा-निर्देश दिया गया. साथ ही शेष ग्रामसभा में प्रपत्र प्राप्त […]

नारायणपुर . पंचायत मंडप के सभा भवन में सोमवार को सामाजिक आर्थिक गणना को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता बीडीओ रामनारायण सिंह ने की. मौके पर सामाजिक आर्थिक गणना से जुड़े लोगों से विहित प्रपत्र जमा करने के लिए सभी बीएलओ को दिशा-निर्देश दिया गया. साथ ही शेष ग्रामसभा में प्रपत्र प्राप्त करने की दिशा में चर्चा की गयी. ग्रामसभा के रजिस्टर की छायाप्रति एवं दावा अनापत्ति प्राप्त नहीं होने की स्थिति में लिखित रुप से सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराने की बातें इस बैठक में की गयी. मौके पर हरिपद रुईदास, रसिक हेंब्रम, पंचायत सचिव की उपस्थिति थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >