कुंडहित . समय से पहले चार थाना प्रभारियों के बदलने से डीआइजी प्रिया दुबे ने एसपी नागेंद्र चौधरी को स्पष्टीकरण तो किया है, झाविमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य माधव चंद्र महतो ने भी इसका विरोध किया है. श्री महतो ने कहा कि उक्त थाना प्रभारियों पर कोई जन शिकायत नहीं थी. बावजूद उन्हें बदलना गलत है. उनमें से बागडेहरी थाना प्रभारी वीरेंद्र लाल ठाकुर का तो योगदान किये मात्र महीना दिन भी नहीं हुआ था. श्री महतो ने कहा कि जब क्षेत्र में रोजाना सौ गाड़ी कोयला ट्रक पार किया जाता था, उस समय उन्हें क्यों नहीं बदला गया. जिससे कहीं न कहीं एसपी का क्रिया कलाप संदेहास्पद प्रतीत है. कहा कि झाविमो इसका जोरदार विरोध करेगी. एसपी के निर्देश से नाला, कुंडहित, बागडेहरी में कोयला चलाया जाता था. जब सरकार का निर्देश हुआ तब एसपी ने बागडेहरी थाना प्रभारी रवि ठाकुर को निलंबित किया. उसके बाद बागडेहरी मंे वीरेंद्र लाल ठाकुर को बागडेहरी भेजा गया और महीना भी नहीं हुआ. उन्हें भी बदल दिया गया. श्री महतो ने कहा कि वीरेंद्र पर कोई भी शिकायत नहीं थी, बावजूद बदला गया.
समय से पहले थानेदारों को बदला जाना नीति संगत नहीं : माधव
कुंडहित . समय से पहले चार थाना प्रभारियों के बदलने से डीआइजी प्रिया दुबे ने एसपी नागेंद्र चौधरी को स्पष्टीकरण तो किया है, झाविमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य माधव चंद्र महतो ने भी इसका विरोध किया है. श्री महतो ने कहा कि उक्त थाना प्रभारियों पर कोई जन शिकायत नहीं थी. बावजूद उन्हें बदलना […]
