प्रतिनिधि, मिहिजाममिहिजाम नगर पंचायत के वार्ड पार्षद आलोक मिस्त्री ने थाने में शिकायत की है क्षेत्र के लोग नियमों को ताक पर रख कर काम करते हैं. मना करने पर कई लोग अभद्र व्यवहार पर उतर आते हैं. उन्होंने शिकायत की है कि शहर के हिल रोड में सरकारी नाली के ऊपर सीढ़ी का निर्माण किया जा रहा था. स्थानीय पाषर्द आलोक मिस्त्री ने मामले को लेकर स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. साथ ही नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को भी सूचित किया है. पार्षद का कहना है कि इलाके में नियम विरुद्ध कार्य के खिलाफ बोलने पर भी लोग नहीं सुनते हैं. इससे पहले भी उक्त मकान मालिक ने दो मंजीले के छत का हिस्सा करीब तीन फीट बाहर बिजली के खंभे से सटा कर निर्माण करा लिया है. इसे बारे में भी शिकायत की गयी थी. लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है.
वार्ड पार्षद ने की शिकायत : नियम से नहीं होता नपं क्षेत्र में काम
प्रतिनिधि, मिहिजाममिहिजाम नगर पंचायत के वार्ड पार्षद आलोक मिस्त्री ने थाने में शिकायत की है क्षेत्र के लोग नियमों को ताक पर रख कर काम करते हैं. मना करने पर कई लोग अभद्र व्यवहार पर उतर आते हैं. उन्होंने शिकायत की है कि शहर के हिल रोड में सरकारी नाली के ऊपर सीढ़ी का निर्माण […]
