प्रतिनिधि, कुंडहितकुंडहति डाकबंगला मैदान में दो वर्ष पूर्व बनाया गया स्टॉल स्थानीय दुकानदारों को आवंटित नहीं किया जा सका है. इसके रखरखाव नहीं होने के कारण भी अब यह जर्जर होता जा रहा है. कई बार स्थानीय दुकानदारों ने स्टॉल के लिए प्रयास किया. लेकिन अब तक उन्हें नहीं दिया जा सका है. दुकानदार नयन माजी, विपद वरण घोष, मिलन मंडल, कपूर कर,अरूप कुमार सिंह ने कहा कि वर्षों से आवेदन देने के बाद भी स्टॉल आवंटित नहीं किया गया. मालूम हो कि डाकबंगला मैदान में जिला परिषद से बीस स्टॉल और विधायक निधि से बीस स्टॉल बनाया गया है. अभी तक एक भी स्टॉल किसी दुकानदार को नहीं मिलने से उनमें रोष है. संवेदक जिप के कनीय अभियंता जर्नादन प्रसाद मंडल ने कहा कि स्टॉल को जिला में हैंड ओवर दे दिया गया है, जहां से आवंटित होने की प्रक्रिया चल रही है.—————-फोटो है : 14 जाम 15
दो वर्ष बाद भी स्टॉल नहीं हुआ आवंटित
प्रतिनिधि, कुंडहितकुंडहति डाकबंगला मैदान में दो वर्ष पूर्व बनाया गया स्टॉल स्थानीय दुकानदारों को आवंटित नहीं किया जा सका है. इसके रखरखाव नहीं होने के कारण भी अब यह जर्जर होता जा रहा है. कई बार स्थानीय दुकानदारों ने स्टॉल के लिए प्रयास किया. लेकिन अब तक उन्हें नहीं दिया जा सका है. दुकानदार नयन […]
