जामताड़ा : सिविल सर्जन सभागार में एएनएम को यूएसएसडी सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया गया. मास्टर ट्रेनर डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि यूएसएसडी सॉफ्टवेयर के तहत डाटा इंट्री करना बताया गया.
एएनएम को गर्भवती की दवा, टीका आदि देने के ब्योरा को इंट्री करना है. इसके लिए प्रति जच्च-बच्च एक-एक रुपया भी दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि डाटा इंट्री को ऑनलाइन किया गया है. मौके पर जामताड़ा प्रखंड की सभी एएनएम उपस्थित थी.
