खनन पदाधिकारी पहुंचे जाजोडीह

प्रभात इंपैक्टचार लोगों पर होगी प्राथमिकी दर्ज: मामला जोजोडीह में सफेद पत्थर के अवैध उत्खनन काप्रतिनिधि, जामताड़ाप्रखंड के जोजोडीह गांव में सफेद पत्थर के अवैध उत्खनन मामले में खनन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा ने जोजोडीह मामले की जांच करने पहुंचे. जिसमें अवैध खनन किये जाने […]

प्रभात इंपैक्टचार लोगों पर होगी प्राथमिकी दर्ज: मामला जोजोडीह में सफेद पत्थर के अवैध उत्खनन काप्रतिनिधि, जामताड़ाप्रखंड के जोजोडीह गांव में सफेद पत्थर के अवैध उत्खनन मामले में खनन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा ने जोजोडीह मामले की जांच करने पहुंचे. जिसमें अवैध खनन किये जाने की बात को श्री शर्मा ने पुष्ट की. कहा कि इस मामले में पूर्णचंद्र गोराई, वासुदेव गोराई, जयदेव गोराई एवं स्वप्न दास पर एफआइआर दर्ज कराया जायेगा. उन्होंने यह भी बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाना को अनुशंसा पत्र भेज दिया गया है. बता दें कि विगत दिनों प्रभात खबर ने जोजोडीह में सफेद पत्थर के अवैध उत्खनन के मामले को प्रमुखता से उठाया था, जहां वर्षों से बड़े पैमाने पर सफेद पत्थर का काला धंधा किया जा रहा है. खनन पदाधिकारी ने यह भी बताया कि जांच के बाद पूर्णचद्र, वासुदेव, जयदेव व स्वप्न बिना कागजात के धंधा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत इन लोगों के पास से किसी प्रकार कागजात नहीं पाया गया. ग्रामीणों ने बताया की कारोबार करीब छह महीने से संचालित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >