फोटो: 13 जाम 01 बैठक करते बीडीओ नाला . प्रखंड मुख्यालय के विकास भवन में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने जामताड़ा में प्रस्तावित मेगा ऋण वितरण शिविर सह विकास मेला को लेकर बैठक की. इसमें कृषक मित्र, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक उपस्थित थे. बीडीओ ने कहा कि 27 फरवरी में आयोजित होने वाले मेगा ऋण वितरण शिविर सह विकास मेला में 20 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है. बीडीओ ने सभी कृषक मित्र को पांच हजार ऋण आवेदन सृजन करने का निर्देश दिया. प्रत्येक पंचायत में 200 आवेदन सृजन की बात कही. कहा कि जमीन प्रतिवेदन के आधार पर ऋण स्वीकृत किये जायेंगे. कुलडंगाल के कृषक मित्र धीरेंद्र नाथ मंडल ने कुलडंगाल बैंक के द्वारा ऋण आवेदन लौटाने की जानकारी दी. इसके अलावे बीडीओ ने सभी पंचायत सचिव, रोसे तथा कृषक मित्र को कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की जानकारी प्रशासन को दें. उन्होंने जन धन योजना के तहत पंचायतस्तर से ग्रामीण बैंक खाता खुलवाने की समीक्षा की. उन्होंने उपायुक्त के निर्देशों के अनुपालन नहीं करने वाले कर्मी पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही.वहीं रबी फसल की सुरक्षा को लेकर सभी कृषक मित्रों ने सरकारी खुआड़ स्थापित करने की मांग की. बीडीओ ने क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों को भी चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर बीसीओ देवनारायण रविदास, बीटीएम राजीव शंकर कुमार, जनसेवक महावीर दास, प्रभात गौतम, संदीप कुमार दास, मंत्रीराम मंडल, कृषक मित्र तारणी प्रसाद यादव, मो हालीम, पार्वती मरांडी, बोमकेश मंडल, अजय मंडल, बलदेव मरांडी आदि उपस्थित थे.
ओके.... मेगा ऋण वितरण शिविर को लेकर बैठक आयोजित
फोटो: 13 जाम 01 बैठक करते बीडीओ नाला . प्रखंड मुख्यालय के विकास भवन में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने जामताड़ा में प्रस्तावित मेगा ऋण वितरण शिविर सह विकास मेला को लेकर बैठक की. इसमें कृषक मित्र, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक उपस्थित थे. बीडीओ ने कहा कि 27 फरवरी में आयोजित होने वाले मेगा […]
