मुख्य अभियंता ने सिंचाई नहर के मुख्य शाखा का किया निरीक्षण

जल्द मिलेगा नहर का लाभफोटो: 12 जाम 19 मुख्य अभियंता प्रतिनिधि, कुंडहित सिंचाई प्रमंडल देवघर के मुख्य अभियंता हेमंत कुमार ने आज जामताड़ा, नाला व कुंडहित के मुख्य सिंचाई नहर का निरीक्षण किया. कुल 108 किमी नहर की मुख्य शाखा का उन्होंने जायजा लिया. पत्रकारों से वार्ता में श्री कुमार ने कहा कि अजय बराज […]

जल्द मिलेगा नहर का लाभफोटो: 12 जाम 19 मुख्य अभियंता प्रतिनिधि, कुंडहित सिंचाई प्रमंडल देवघर के मुख्य अभियंता हेमंत कुमार ने आज जामताड़ा, नाला व कुंडहित के मुख्य सिंचाई नहर का निरीक्षण किया. कुल 108 किमी नहर की मुख्य शाखा का उन्होंने जायजा लिया. पत्रकारों से वार्ता में श्री कुमार ने कहा कि अजय बराज योजना के मुख्य नहर का किसानों को जल्द ही लाभ मिलेगा. वहीं कुंडहित की महिला संवेदक पूर्णिमा धर ने मुख्य अभियंता से छोटे-छोटे संवेदकों के लिये छोटा-छोटा टेंडर निकालने का आग्रह किया. जिस पर मुख्य अभियंता श्री कु मार ने कहा कि अब बडे़ गु्रप के अलावे छोटे-छोटे संवेदक को भी काम मिलेगा. मौके पर अधीक्षण अभियंता अशोक मेहरोत्रा, कार्यपालक अभियंता जीपी चौधरी, मुकेश कुमार, सुबोध कुमार, जामताड़ा के कार्यपालक अभियंता केएन पांडे, कुंडहित नाला के कार्यपालक अभियंता क्रमश: संतोष दुबे, निरंजन उरांव तथा सहायक अभियंता मणिकांत सिन्हा, कनीय अभियंता एचएन शर्मा के अलावे अन्य कनीय अभियंता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >