तीन एकड़ अफीम की फसल किया नष्ट

कार्रवाई : जिले में पुलिस-प्रशासन ने चलाया तीसरी बार अभियान सीओ के नेतृत्व में चलाया गया अभियान रैयतों को चिह्न्ति कर होगी कार्रवाई नाला : नाला प्रखंड के अंतर्गत की जा रही अफीम की खेती को नाला सीओ के नेतृत्व में नष्ट किया गया. अंचलाधिकारी बंदना भारती ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर […]

कार्रवाई : जिले में पुलिस-प्रशासन ने चलाया तीसरी बार अभियान
सीओ के नेतृत्व में चलाया गया अभियान
रैयतों को चिह्न्ति कर होगी कार्रवाई
नाला : नाला प्रखंड के अंतर्गत की जा रही अफीम की खेती को नाला सीओ के नेतृत्व में नष्ट किया गया. अंचलाधिकारी बंदना भारती ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर यह छापेमारी प्रखंड क्षेत्र के गांवों में किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा तमाम खेती करने वाले रैयतों को चिह्न्ति किया जा रहा है. वर्तमान में किसके द्वारा खेती किया जा रहा है उसे भी चिह्न्ति किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि व्यापार के उद्देश्य से खेती करने वालों के ऊपर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी कमलेश पासवान, एसआइ केएन सिंह, ददन राम, सोनाराम विरूला, राजस्व कर्मचारी चंदन देव सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >