चार पर महिला की हत्या का आरोप

बिंदापाथर : थाना क्षेत्र के चापुड़िया गांव के आदिवासी टोला में विगत रात्रि को एक 22 वर्षीय महिला की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक मृतका सुजिता मुमरू के पिता देवघर जिला के खरको गांव निवासी सोनालाल मुमरू ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि मेरी बेटी की […]

बिंदापाथर : थाना क्षेत्र के चापुड़िया गांव के आदिवासी टोला में विगत रात्रि को एक 22 वर्षीय महिला की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक मृतका सुजिता मुमरू के पिता देवघर जिला के खरको गांव निवासी सोनालाल मुमरू ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि मेरी बेटी की शादी 2010 में चापुड़िया गांव निवासी संतोष मुमरू के साथ हुई थी.
शादी के बाद दो तीन साल अच्छे रहे. वहीं एक बेटी भी हुई मगर बाद में इनलोगों द्वारा मोटरसाइकिल की मांग होने लगी और बेटी को प्रताड़ित करने लगा. पिता सोनालाल मुमरू ने पति संतोष मुमरू, ससुर बाबूजन मुमरू, सास एवं लड़के के भाई कालीदास मुमरू पर हत्या का आरोप लगाया है. मौके पर बिंदापाथर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >