नाला : विकास के इस दौर में भी मडालो पंचायत के आदिवासी टोला सालगाडीह तथा कोलपाड़ा के लोग बिजली की सुविधाओं से वंचित है. इस गांव में 30 घर की आबादी वाले इस गांव में समुचित सड़क की सुविधा भी नहीं है. लोग आज भी सड़क, पेयजल, बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं. सड़क के नाम पर पंचायत चुनाव से लेकर आज तक मात्र 300 फीट का पीसीसी निर्माण हुआ है. इस संबंध में ग्रामीण मंटु हेंब्रम, लखिंद्र हेंब्रम, सुशांत हेंब्रम, संजय मरांडी ने बताया कि सालगाडीह गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर अगस्त माह में चोरी हो गयी है. तभी से इस गांव में बिजली गायब है. इस संबंध में मुखिया सबीना हांसदा ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर चोरी की सूचना स्थानीय थाने में दी गयी है. गांव में विभाग द्वारा केवल मीटर लगाया गया है. बिजली बिना आपूर्ति के ही महीनों से बिजली बील विभाग द्वारा भेजा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में भी कई बार आवेदन दिया गया है.
ओके... बिजली से वंचित है सालगाडीह और कोलपाड़ा वासी
नाला : विकास के इस दौर में भी मडालो पंचायत के आदिवासी टोला सालगाडीह तथा कोलपाड़ा के लोग बिजली की सुविधाओं से वंचित है. इस गांव में 30 घर की आबादी वाले इस गांव में समुचित सड़क की सुविधा भी नहीं है. लोग आज भी सड़क, पेयजल, बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं. सड़क […]
