14 वर्षों में एक सड़क तक नहीं बना सके जनप्रतिनिधि

विद्यासागर. तेतुलबंधा पंचायत के धुरूवाडीह रोड़ काफी जर्जर होने से ग्रामीणों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. करमाटांड प्रखंड में तिलेया, रानीटांड, डुमरिया, तेलक्यारी, बेरगाडीह, जेरोपहाड़ी, सियाटांड आदि गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है. राज्य गठन के 14 वर्षों बाद भी एक सड़क के लिये ग्रामीण तरस रहें है. ग्रामीण गणेश […]

विद्यासागर. तेतुलबंधा पंचायत के धुरूवाडीह रोड़ काफी जर्जर होने से ग्रामीणों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. करमाटांड प्रखंड में तिलेया, रानीटांड, डुमरिया, तेलक्यारी, बेरगाडीह, जेरोपहाड़ी, सियाटांड आदि गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है. राज्य गठन के 14 वर्षों बाद भी एक सड़क के लिये ग्रामीण तरस रहें है. ग्रामीण गणेश मंडल, गोविंद मंडल, बबलू मंडल, विनोद मंडल, अर्जुन सोरेन, राजेश मुर्मू, सुनील टुडू, भुटका मुर्मू, चंदन कुमार, अरविंद यादव, रामनाथ मंडल, दीपक कुमार का कहना है कि चुनाव के वक्त प्रत्याशी बड़े बड़े वायदे करते है और जितने के बाद गांव को भूल जाते है. इस बार ऐसे प्रत्याशियों को सबक सिखाने का काम करेंगे. ग्रामीणों ने कहा कि गांव विकास के मामले में पीछे है तो इसका प्रमुख कारण है कि जनप्रतिनिधियों ने गांव के विकास को लेकर रुचि नहीं ली. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण की दिशा में पहल करें ताकि गांव प्रखंड से जुड़ सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >