शटर तोड़ कर उड़ाये 40 हजार

मिहिजाम. चोरों ने पुलिस की मुस्तैदी को चुनौती देते हुए थाना के पास ही मिहिजाम-जामताड़ा मुख्य पथ पर आमबगान मोड़ के निकट एक शराब की सरकारी दुकान में हाथ साफ कर दिया. घटना बुधवार रात की है. चोरों ने शराब दुकान के लोहे की शटर को तोड़ कर लगभग 40 हजार रुपये की संपत्ति उड़ा […]

मिहिजाम. चोरों ने पुलिस की मुस्तैदी को चुनौती देते हुए थाना के पास ही मिहिजाम-जामताड़ा मुख्य पथ पर आमबगान मोड़ के निकट एक शराब की सरकारी दुकान में हाथ साफ कर दिया. घटना बुधवार रात की है. चोरों ने शराब दुकान के लोहे की शटर को तोड़ कर लगभग 40 हजार रुपये की संपत्ति उड़ा ली. चोरों का हौसला इतना बुलंद हो चुका है कि अब थाना के आसपास का क्षेत्र को भी निशाना बनाने में परहेज नहीं करते. लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न लगाया. पुलिस शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बिल्कुल नाकाम साबित हो रही है. विगत दो तीन महीने में दर्जन भर से ज्यादा चोरी हो चुकी है. लेकिन एक भी चोरी का उदभेदन नहीं हो पाया है. पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली है. छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >