मटकी फोड़ प्रतियोगिता देखते-देखते अचानक क्रेन पर चढ़ गया युवक, फिर जो हुआ आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान...

गोविंदपुर की मटकी फोड़ प्रतियोगिता में एक युवक अचानक क्रेन पर चढ़ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई. प्रतियोगिता को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. बाद में युवक को नीचे उतार लिया गया.

जमशेदपुर : गोविंदपुर के वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब प्रतियोगिता देखने आया एक युवक बिना किसी सूचना के क्रेन पर चढ़ गया. युवक को अचानक क्रेन पर चढ़ा देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. स्थिति को देखते हुए कुछ देर के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता रोकनी पड़ी.

क्रेन पर चढ़ा युवक.

युवक के क्रेन पर चढ़ते ही रोकनी पड़ी प्रतियोगिता

दरअसल, मटकी फोड़ प्रतियोगिता के लिए क्रेन में मटकी बंधी थी. प्रतियोगिता देखने के दौरान एक युवक अचानक क्रेन पर चढ़ गया. उसे ऊपर जाते देख आयोजकों और मौके पर मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की गयी. युवक के क्रेन पर चढ़ने के बाद कुछ देर के लिए प्रतियोगिता रोक दी गयी.

युवक को क्रेन से नीचे फेंकते लोग.

युवक को क्रेन से नीचे फेंका

इसके बाद लोगों ने युवक को क्रेन से नीचे फेंक दिया. गनीमत रही कि युवक को चोट नहीं लगी. हालांकि, यह घटना प्रतियोगिता के दौरान चर्चा का विषय रहा. हालांकि, युवक के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >