XAT Exam 2023: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस दिन होगी परीक्षा

परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी. एक्सएलआरआइ प्रबंधन की ओर से इस परीक्षा का रिजल्ट 23 जनवरी को जारी किया जायेगा. इस परीक्षा के जरिये एक्सएलआरआइ के अलावा देश के 160 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन मिलता है

Jharkhand News: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से होने वाली जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) 2023 की परीक्षा आठ जनवरी को होगी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक संस्थान की अधिकृत वेबसाइट xatonline.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी. एक्सएलआरआइ प्रबंधन की ओर से इस परीक्षा का रिजल्ट 23 जनवरी को जारी किया जायेगा. इस परीक्षा के जरिये एक्सएलआरआइ के अलावा देश के 160 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन मिलता है. जैट का स्कोर कार्ड एक साल तक वैलिड होगा.

एक्सएलआरआइ की ओर से जारी किये गये आंकड़े के अनुसार इस बार कुल 98,242 उम्मीदवारों ने जैट में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, जो पिछले साल की तुलना में 25% अधिक है. इस बार आवेदकों में 63.78 प्रतिशत पुरुष जबकि 36.21 प्रतिशत महिला उम्मीदवार हैं. इस परीक्षा के लिए शहर में तीन केंद्र बनाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >