जमशेदपुर. बोड़ाम प्रखंड के दिघी भुला उच्च विद्यालय के प्रांगण में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया जायेगा. इसका आयोजन झारखंड जन सेवा युवा मंच और सामाजिक संस्था नयी जिंदगी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में होगा. बोड़ाम प्रखंड के युवा समाजसेवी जगदीश गोप ने यह जानकारी दी. इस अवसर पर 80 बार रक्तदान कर चुके जमशेदपुर के ट्राइबल ब्लड मैन राजेश मार्डी भी उपस्थित रहेंगे. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से इस शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है. इसको लेकर गांव-देहातों में जाकर रक्तदान जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया जायेगा. रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में भुला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह, उप मुखिया संजय गोराई, राजेश मार्डी आदि उपस्थित थे.
विश्व आदिवासी दिवस पर बोड़ाम के दिघी भुला में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

आदिवासी दिवस पर आयोजित होने वाले रक्त्दान शिविर को लेकर बैठक करते | Prabhat Khabar Network
Copied link
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बोड़ाम के दिघी भुला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।