Jamshedpur News : ठेका कंपनी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, मामले को श्रमायुक्त के पास ले जाने का निर्णय

Jamshedpur News : टाटा पावर कंपनी के दो ठेका कर्मचारियों के स्थानांतरण की शिकायत टाटा पावर मजदूर यूनियन ने श्रमायुक्त से करने का निर्णय लिया है.

ठेका कर्मियों के स्थानांतरण पर यूनियन ने जतायी आपत्ति

Jamshedpur News :

टाटा पावर कंपनी के दो ठेका कर्मचारियों के स्थानांतरण की शिकायत टाटा पावर मजदूर यूनियन ने श्रमायुक्त से करने का निर्णय लिया है. दोनों कर्मचारियों का स्थानांतरण एक जनवरी से टाटा पावर जोजोबेड़ा से साकची पावर हाउस -7 में कर दिया गया है. यूनियन के महासचिव एनएन पॉल ने प्रेस बयान जारी कर आरोप लगाया कि मजदूरों की आवाज दबाने के लिए पवन कुमार एवं संजीव प्रसाद का स्थानांतरण किया गया. दोनों ठेका कर्मी पिछले 15 सालों से मेसर्स आरके ईरेक्टर में कार्यरत हैं. पिछले माह 15 दिसंबर को उप-श्रमायुक्त से लिखित शिकायत की गयी थी.

कंपनी में लगभग 600 ठेका मजदूर और एक सौ परमानेंट मजदूर कार्यरत हैं. झारखंड सरकार द्वारा बढ़ाये गये मजदूरी के एरियर का भुगतान किये बगैर मास्टर रोल पर हस्ताक्षर करा लिया गया. ठेका कंपनी “मेसर्स आरके ईरेक्टर ” लगातार मजदूरों का शोषण कर रही है. अधिकारी मजदूरों की मांगों को नजर अंदाज कर रहे हैं. जिसके खिलाफ यूनियन श्रमायुक्त से शिकायत करेगा और ठेका कंपनी के खिलाफ आंदोलन करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >