इस खबर में जानें परिवार के सभी सदस्य एक ही बूथ पर कैसे कर सकेंगे मतदान

पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नये मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए 8 और 9 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगेंगे.

जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नये मतदाताओं का नाम जोड़ने के उद्देश्य से एसआइआर 2026 के तहत आगामी 8 और 9 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान जिले के सभी मतदान केंद्रों (बूथों) पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा.

फॉर्म-6 : नये मतदाताओं के लिए नाम जुड़वाने की पात्रता

जो भारतीय नागरिक झारखंड के किसी भी मतदान केंद्र क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या अहर्ता तिथि 1 अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं. वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 और घोषणा पत्र भर सकते हैं.

फॉर्म-8 : पूरे परिवार का नाम एक ही नजदीकी बूथ पर लाने की सुविधा

यदि आपका वर्तमान मतदान केंद्र आपके घर से दूर है या परिवार के सदस्यों का नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज है, तो परिवार के सभी सदस्यों का नाम अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर एक साथ स्थानांतरित (शिफ्ट) कराने के लिए फॉर्म 8 भरा जा सकता है.घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा निर्वाचन विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए डिजिटल विकल्प भी दिये हैं. नागरिक मोबाइल में इसीआइएनइटी ऐप या वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. इसके अलावा आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in पर विजिट करके भी आवेदन किया जा सकता है. किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-331-1950 या वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर लोग संपर्क कर सकते हैं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >