शहर के उमेश विक्रम ने पैरा इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता रजत

जमशेदपुर. बहरीन में आयोजित बहरीन पैरा इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न हो गया. इस चैंपियनशिप में जमशेदपुर के उमेश विक्रम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया.

जमशेदपुर. बहरीन में आयोजित बहरीन पैरा इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न हो गया. इस चैंपियनशिप में जमशेदपुर के उमेश विक्रम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया. पुरुष एकल एसएल-3 वर्ग के फाइनल में उमेश विक्रम कुमार को हम वतन मनोज सरकार के हाथों हार का सामना करना पड़ा. फाइनल स्कोर 23-21 व 21-09 रहा. टाटा स्टील बैडमिंटन ट्रेनिंग सेंटर में कोच विवेक कुमार की देखरेख में ट्रेनिंग हासिल करने वाले उमेश विक्रम इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक हासिल कर चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >