Jamshedpur news. स्टील एक्सप्रेस से दो हॉकर और आठ बेटिकट पकड़ाये

अभियान जारी रहेगा : रेलवे

Jamshedpur news. टाटानगर से हावड़ा चलने वाली स्टील एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट चेकिंग का अभियान चलाया गया. कॉमर्शियल इंस्पेक्टर विवेक कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. इस चेकिंग अभियान में बिना टिकट का सफर करने वाले आठ लोगों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माना वसूला गया. खड़गपुर से हावड़ा स्टेशन के बीच यह अभियान चलाया गया. इसके अलावा दो अवैध हॉकरों को भी पकड़ा गया. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी. रेलवे ने कहा कि ऐसा अभियान जारी रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >