Jamshedpur News : जनसमस्याओं को लेकर जिला परिषद सदस्य ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 09 Jun 2026 6:50 PM

विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने मंगलवार को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने परसुडीह, हरहरगुट्टू और करनडीह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण तथा जल निकासी संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.

विज्ञापन

बरसात से पहले विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की

Jamshedpur News :

जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने मंगलवार को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने परसुडीह, हरहरगुट्टू और करनडीह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण तथा जल निकासी संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की. पूर्णिमा मल्लिक ने कहा कि बागबेड़ा की तर्ज पर इन क्षेत्रों में भी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के माध्यम से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर कचरे का अंबार लगा है और बड़े नालों के जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. बरसात से पहले विशेष सफाई अभियान चलाने की भी मांग की गयी.उन्होंने शीतला चौक से व्यांगबिल तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन वर्ष पूर्व शिलान्यास होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे जर्जर सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. वहीं, उत्तरी करनडीह पंचायत के करनडीह फाटक के समीप टूटी नाली के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर स्थानीय लोगों के साथ व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जायेगा.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola