विकास के कार्य में बाधक नहीं बन रहे हैं पेड़, जुस्को ने खरीदा ट्री लोकेटर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पेड़ को उखाड़ने के बाद 12 घंटे में पेड़ को शिफ्ट करना होता है. अच्छी बात यह है कि करीब 85 फीसदी पेड़ शिफ्टिंग के बाद जीवित भी हैं. सिर्फ 15 फीसदी ही सूखे हैं.

पेड़ जो सेवाएं देते हैं, उनकी फेहरिस्त काफी लंबी है. वो इंसानों और दूसरे जानवरों की जिंदगी बचाते हैं. इसी सोच के साथ टाटा स्टील यूआइएसएल ( पूर्व में जुस्को) ने इसे लेकर कोरोना काल के दौरान ट्री लोकेटर खरीदा है. ट्री लोकेटर की मदद से इस साल पिछले दस माह में 56 पेड़ों को रिलोकेट कर दिया गया है. इसके तहत सड़क बनाने या फिर अन्य कोई काम में बाधा बने पेड़ों को शिफ्ट कर दिया जाता है.

इसमें पेड़ को उखाड़ने के बाद 12 घंटे में पेड़ को शिफ्ट करना होता है. अच्छी बात यह है कि करीब 85 फीसदी पेड़ शिफ्टिंग के बाद जीवित भी हैं. सिर्फ 15 फीसदी ही सूखे हैं. जुस्को ने दो ट्री लोकेटर को खरीदा, जिसके बाद से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पेड़ों को शिफ्ट किया जाता है.

सिदगोड़ा के बाजार एरिया के पास खाली जमीन पर भी करीब एक दर्जन पेड़ों को शिफ्ट किया गया है और वो सभी जीवित हैं. जड़ के साथ ही पेड़ों को शिफ्ट कर दिया जाता है. अधिकारियों ने जब पेड़ कटिंग और शिफ्टिंग में आ रही लागत का आंकलन किया तो शिफ्टिंग की लागत पेड़ काटने की लागत से भी कम आयी.

बारह घंटे के भीतर शिफ्ट किया जा सकता है पेड़

टाटा स्टील यूआइएसएल(जुस्को ) के एक्सपर्ट ने बताया कि पेड़ शिफ्टिंग के लिए सबसे पहले स्थान का चयन किया जाता है. शिफ्ट किये जाने वाले पेड़ के लिए स्थान तैयार किया जाता है. उस जगह पर कई तरह की खाद व वर्मी कंपोस्ट व पोषक तत्व डाला जाता है. वहीं दूसरी ओर जिस पेड़ को शिफ्ट किया जाना है उसे तने से तीन फीट की गोलाई में खोदा जाता है, मूल जड़ को भी पांच से छह फीट तक खोदने के बाद, पेड़ की जड़ों को एक गेंद की तरह गोल तैयार किया जाता है. फिर उसे उखाड़ कर नई जगह पर शिफ्ट किया जाता है. इसके लिए पहले पेड़ की शाखाओं की लापिंग की जाती है. किसी भी पेड़ को बचाने के लिए 12 घंटे के भीतर इसको शिफ्ट किया जाना होता है.

रिपोर्ट- ब्रजेश सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >