बड़ाबांकी के हुरलुंग पुल की स्थिति जर्जर, ध्यान दे प्रशासन : नीलू मछुआ

बड़ाबांकी मार्ग पर स्थित हुरलुंग पुल की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलू मछुआ ने रविवार को क्षेत्र में दौरे के क्रम में पुल की स्थिति को देखा.

जमशेदपुर :

बड़ाबांकी मार्ग पर स्थित हुरलुंग पुल की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलू मछुआ ने रविवार को क्षेत्र में दौरे के क्रम में पुल की स्थिति को देखा. उन्होंने कहा कि यह काफी खराब हालत में है. वे इस मामले की शिकायत उपायुक्त व संबंधित विभाग से लिखित रूप से करेंगी. मांग करेंगी कि जर्जर पुल की मरम्मत कराई जाये, ताकि निकट भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >