टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से की मुलाकात

Jamshedpur News: रविवार को टाटा वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंचा, जहां उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से शिष्टाचार मुलाकात की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट 

Jamshedpur News: टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह के नेतृत्व में यूनियन का प्रतिनिधिमंडल रविवार को रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ से रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. इस शिष्टाचार भेंट के दौरान यूनियन के नेताओं ने मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया.

टाटा स्टील और यूनियन पर चर्चा

इस दौरान टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तृत चर्चा हुई. महामंत्री सतीश सिंह ने कहा कि टाटा स्टील ब्रिटिश भारत की पहली स्वदेशी इस्पात कंपनी रही है. जिसने देश के औद्योगिक आधार की नींव रखी. टाटा वर्कर्स यूनियन देश के सबसे पुराने और अनुशासित ट्रेड यूनियनों में से एक है. जिसका भारत के राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य में बड़ा योगदान रहा है.

राष्ट्र निर्माण में योगदान और उपस्थिति

दोनों ही संस्थाओं ने भारत की आजादी की लड़ाई और उसके बाद देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आज भी ये संस्थाएं प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतार रही हैं. देश की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के निर्माण में टाटा स्टील का योगदान और श्रमिकों का समर्पण नये भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन की विरासत केवल औद्योगिक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की कहानी है. इनका अनुशासन और विजन आज भी प्रेरणादायक है. इस दौरान मुख्य रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह और उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम के साथ अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा: तेज गर्मी में भी महक रहे गेंदे के फूल, सासाराम तक सप्लाई कर किसान बना मिसाल

यह भी पढ़ें: गढ़वा में पीने के पानी का गलत इस्तेमाल करने वालों की अब खैर नहीं, डीडीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >