tata steel table tennis : जेनरल ऑफिस ‘ए’ बना चैंपियन, वेस्ट बोकारो ‘बी’ उपविजेता

टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें जेनरल ऑफिस ‘ए’ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. वहीं, वेस्ट बोकारो ‘बी’ की टीम उपविजेता रही. वेस्ट बोकारो ‘ए’ की टीम तीसरे स्थान पर रही. प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जेनरल ऑफिस की एस वसंता रानी ने दीपा कुमारी को हराया. निशा कुमारी तीसरे स्थान पर रही.पुरुष एकल वर्ग में मयंक ठाकुर ने दिनेश रक्षित को शिकस्त दी. राजीव दत्ता को तीसरा स्थान मिला. टूर्नामेंट में 18 टीमों के कुल कुल 117 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें 19 महिला खिलाड़ी भी शामिल है. पुरस्कार वितरण समारोह में टाटा खेल प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी, टाटा स्टील खेल विभाग के हेड मनीष सिन्हा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >