जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय फाउंर्ड्स-डे खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. समापन समारोह में टाटा स्टील के सीइओ मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. मौके पर टाटा स्टील के वीपी (सीएस) डीबी सुंदर रामम, प्रोबाल घोष (वीपी, एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट), चैतन्य भानु (वीपी, ऑपरेशंस), संदीप कुमार (वीपी, रॉ मेटेरियल) व टाटा वर्कर्स यूनियन के सदस्य व अन्य लोग मौजूद थे. प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अंकिता भकत को स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला. उनको यह पुरस्कार एकेडमी वर्ग में मिला. वहीं, ट्रेनिंग सेंटर वर्ग में उभरते हुए शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा को स्पोर्ट्स पर्सन का खिताब दिया गया. लेडी जहांगीर गांधी चैलेंज कप महिला वर्ग में टीएसजे ऑपरेशंस को मिला, शेयर्ड सर्विसेज उपविजेता रहा. सर जहांगीर गांधी चैलेंज कप पुरुष वर्ग में बेस्ट बोकारो को दिया गया. यह पुरस्कार संस्थापक दिवस के दौरान आयोजित सभी खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिया गया. शेयर्ड सर्विसेज उपविजेता रहा. संस्थापक दिवस के खेलकूद के दौरान टग ऑफ वॉर आकर्षण का केंद्र रहा. इसमें डीबी सुंदर रामम व कई अधिकारियों ने हाथ आजमाएं. इसके अलावा टीवी नरेंद्रन ने ड्रिब्लिंग बास्केटबॉल इवेंट में शिरकत की.
tata steel Founder’s day sports : अंकिता भकत व अधिराज मित्रा बने स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर

tata steel Founder’s day sports : अंकिता भकत व अधिराज मित्रा बने स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर
Copied link
टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय फाउंर्ड्स-डे खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.