टाटा स्टील कलर्स में बोनस फॉर्मूले की तैयारी, जानें यूनियन-प्रबंधन की वार्ता में क्या हुआ

टाटा स्टील कलर्स में नई सीएचआरओ अनेशा प्रमाणिक के आने के बाद प्रबंधन और यूनियन के बीच अगले वर्ष के बोनस फॉर्मूले पर चर्चा शुरू हो गई है. जानिए क्या हुआ बैठक में.

जमशेदपुर : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड की नवनियुक्त चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (सीएचआरओ) अनेशा प्रमाणिक सोमवार को पुणे से जमशेदपुर प्लांट पहुंचीं. यूनियन प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद प्रबंधन और यूनियन के बीच आगामी वर्ष के बोनस फॉर्मूले पर चर्चा की गई. यूनियन ने कर्मचारियों के हितों, उत्पादन, उत्पादकता और कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन को आधार बनाते हुए पारदर्शी और न्यायसंगत बोनस फॉर्मूला का प्रस्ताव रखा.

बैठक में प्रबंधन और यूनियन से ये हुए शामिल

यूनियन ने उम्मीद जतायी कि इस सकारात्मक वार्ता से ऐसा फॉर्मूला तय होगा, जिससे कर्मचारियों को बेहतर बोनस मिल सके. बैठक में प्रबंधन की ओर से डीजीएम (एचआर) राजेश कुमार त्रिपाठी व डिप्टी हेड (एचआर) मनीष कुमार भी उपस्थित रहे. यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष विजय खां, डिप्टी प्रेसिडेंट अभिषेक श्रीवास्तव, महामंत्री संजय सिंह, वाइस प्रेसिडेंट हुसैन ओला कादरी, सेक्रेटरी प्रवीण कुमार राय, ज्वाइंट सेक्रेटरी आदित्य राज व श्रीतिधर महतो, समिति सदस्य संतोष साहू, प्रियंका कुमारी व कृष्ण यादव शामिल थे.

जेडएफ सीवीसीएस इंडिया के कर्मियों को मिलेंगे अधिकतक 44,820 रुपये

औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेडएफ सीवीसीएस इंडिया लिमिटेड (पूर्व में वेबको इंडिया लिमिटेड) में कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा. कंपनी प्रबंधन और झारखंड स्टील मेटल एंड माइंस इंप्लाई यूनियन, जमशेदपुर के बीच सोमवार को बोनस समझौता हुआ. इसके अनुसार, कर्मचारियों को अधिकतम 44,820 रुपये और न्यूनतम 36,720 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे. सितंबर माह के वेतन के साथ ही कर्मचारियों को बोनस का भुगतान कर दिया जायेगा. बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से रीजनल ऑपरेशंस ऑफिसर मुकुंद गोविंदराजन, हेड एचआर (इंडिया) हरि गोविंद तिलक, प्लांट हेड कृष्ण मोहन चौरसिया, एजीएम (एचआर) अनबुसेल्वन, एचआर हेड (जमशेदपुर) राघव तिवारी और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष भोगन मुर्मू, कोषाध्यक्ष राम हांसदा, सचिव गौतम कुमार, कमेटी मेंबर रामदास मुर्मू तथा मो. अकरम राजा ने हस्ताक्षर किये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >