जमशेदपुर: टाटा स्टील ने ब्रांड, स्टेकहोल्डर जुड़ाव और आंतरिक संस्कृति को मजबूती देने के उद्देश्य से कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन विभाग के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया है. चीफ पीपुल ऑफिसर अत्रेयी सान्याल द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार नयी संरचना एक सितंबर से प्रभावी होगी. इसके तहत राजेश राजन, हेड कम्यूनिकेशन रॉ मैटेरियल्स, अब हेड कम्यूनिकेशन रॉ मैटेरियल्स एंड झारखंड की जिम्मेदारी संभालेंगे. वे जमशेदपुर से काम करते हुए सीधे चीफ कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन को रिपोर्ट करेंगे, रवि कुमार का पदनाम हेड एक्सटर्नल कम्यूनिकेशन से बदलकर हेड डिजिटल एंड एक्सटर्नल कम्यूनिकेशन किया गया है.
इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी
वे मुंबई मुख्यालय से कार्य करते हुए चीफ कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन को रिपोर्ट करेंगे, ओनम प्रियदर्शी हेड इंटरनल कम्यूनिकेशन के रूप में कोलकाता से विभाग का नेतृत्व जारी रखेंगी और चीफ कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन को रिपोर्ट करेंगी. वहीं, मालिनी गुप्ता हेड कॉरपोरेट ब्रांड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी मुंबई मुख्यालय से संभालेंगी और ब्रांड कस्टोडियन व चीफ स्ट्रेटजिक कम्यूनिकेशन को रिपोर्ट करेंगी.
तीन अहम पद रिक्त, नये प्रमुखों की तलाश जारी कंपनी ने तीन अहम विभागों के प्रमुखों के पद फिलहाल रिक्त घोषित किये हैं. भुवनेश्वर स्थित कम्युनिकेशन प्रमुख ओडिशा में टीएसके और टीएसएम के कम्युनिकेशन कार्यों की देखरेख करेंगे, जमशेदपुर स्थित इवेंट मैनेजमेंट एंड कॉरपोरेट प्रोटोकॉल प्रमुख कॉरपोरेट इवेंट्स और सेंटर फॉर एक्सीलेंस की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, कोलकाता स्थित एंटरप्राइज कंटेंट मैनेजमेंट प्रमुख पूरे कंटेंट मैनेजमेंट की कमान संभालेंगे.
निचले स्तरों पर भी अधिकारियों की भूमिकाएं तय
कंपनी ने पुनर्गठन के तहत अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है. जमशेदपुर और झारखंड क्षेत्र में अनुष्का सिन्हा (एसआर मैनेजर), निभा कुमारी शर्मा (मैनेजर), साइरस नमीन जहां पटेल (असिस्टेंट मैनेजर), उमाकांत समेत अन्य अधिकारी अब रॉ मैटेरियल्स व झारखंड कम्युनिकेशन टीम के तहत काम करेंगे.
नमित गुप्ता कॉरपोरेट ब्रांडिंग (जमशेदपुर) और इशानी दत्ता इंटरनल कम्युनिकेशन (जमशेदपुर) की जिम्मेदारी संभालेंगी. इवेंट्स व कंटेंट के क्षेत्र में मुंबई में कीर्ति उप्रेती एसआर एरिया मैनेजर-कंटेंट), कोलकाता में स्नेहा बिस्वास (एसआर एरिया मैनेजर-सोशल मीडिया व डिजिटल) और जमशेदपुर में इशिता के भोगाई (एरिया मैनेजर-इवेंट मैनेजमेंट) नयी भूमिकाओं में काम करेंगी.
Also read: टाटा स्टील के नए पे-स्ट्रक्चर पर उठे सवाल, 20+ शिकायतों के बाद अब बनेगी खास कमेटी
Also read: पुणे के कर्मचारियों के खाते में PF, जमशेदपुर के सामने अड़चन... अब 24 अगस्त पर टिकी नजर
