jamshedpur news :सावधान ! बिजली उपभोक्ताओं को निशाना बना रहे हैं साइबर ठग

देशभर में ''वाट्सएप स्कैम'' को लेकर टाटा पावर ने जारी की चेतावनी, बिजली कटने या केवाइसी अपडेट के नाम पर हो रही है धोखाधड़ी

jamshedpur news : देशभर में बिजली उपभोक्ताओं को निशाना बनाकर किये जा रहे ””””वाट्सएप स्कैम”””” को लेकर टाटा पावर ने अपने ग्राहकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. कंपनी ने ग्राहकों को आगाह किया है कि वे किसी भी संदिग्ध संदेश या लिंक पर भरोसा न करें. क्योंकि, यह आपकी जमा-पूंजी और निजी डेटा के लिए बड़ा खतरा हो सकता है. कंपनी प्रबंधन का कहना है कि हाल के दिनों में देखा गया है कि जालसाज ग्राहकों को वाट्सएप पर फर्जी मैसेज भेज रहे हैं. इन संदेशों में बिजली कटने का डर दिखाकर या केवाइसी अपडेट करने के बहाने संदिग्ध लिंक भेजे जा रहे हैं. जैसे ही कोई यूजर इन लिंक्स पर क्लिक करता है, तो उसका फोन हैक होने या बैंक खाते से पैसे चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है. ग्राहकों के लिए टाटा पावर की सलाह – कंपनी कभी भी वाट्सएप, एसएमएस, कॉल या इमेल के जरिए ओटीपी, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड नहीं मांगती. – किसी भी अज्ञात या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें. – ऐसे मैसेज के जवाब में अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें. – केवल आधिकारिक एप का ही उपयोग करें और उसे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से ही डाउनलोड करें. – किसी थर्ड-पार्टी लिंक या अनजान सोर्स से एप डाउनलोड करने से बचें. संदिग्ध गतिविधि होने पर क्या करें? – तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. – नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर अपनी शिकायत दर्ज करें. – केवल टाटा पावर के आधिकारिक माध्यमों से ही संपर्क करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

AKHILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >