जमशेदपुर. रांची में हाल ही में आयोजित पहली झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों को बारीडीह में सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता के अंडर-13 व अंडर-15 बालक एकल वर्ग में द्वितीय उपविजेता (सेकंड रनरअप) रहे वर्धन वशिष्ठ, पुरुष एकल वर्ग में द्वितीय उपविजेता रहे मृण्मय प्रधान और अंडर-15 बालिका एकल वर्ग में उपविजेता (रनरअप) रही स्मृति सिन्हा को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया. ये सभी खिलाड़ी स्टार टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर में कोच साधु प्रधान के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं.
बारीडीह में टेबल टेनिस खिलाड़ी हुए सम्मानित

टेबल टेनिस प्लेयर | Prabhat Khabar Network
Copied link
रांची में आयोजित स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले जमशेदपुर के खिलाड़ियों को बारीडीह में सम्मानित किया गया.