स्वीमिंग : टाटा स्टील व रांची बना ओवरऑल चैंपियन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित तरणताल में शनिवार को 14वीं झारखंड स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित तरणताल में शनिवार को 14वीं झारखंड स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. पुरुष वर्ग में मेजबान टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर चैंपियन और रांची उपविजेता बना. वहीं, महिला वर्ग में रांची विजेता व टाटा स्टील की टीम उपविजेता रही. पुरुष वर्ग में टाटा स्टील के दीपांशु सिंह और महिला वर्ग में रिद्धिमा पल्लवी तिवारी को बेस्ट स्विमर घोषित किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न जिले के 100 से अधिक तैराकों ने हिस्सा लिया. मौके पर टाटा स्टील स्पोर्ट्स के प्रमुख मुकुल चौधरी, विभूति अडेसरा, मेजर अनिल, डॉ रियाज, अफजल खान, परवेज खान, फिरोज खानन व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >