Jamshedpur News :
मानगो के गोकुल नगर निवासी जीत महतो की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी और मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता उनके आवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार वालों से मिलीं. उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद एवं न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी हो उसपर कड़ी कार्रवाई हो. उन्होंने बताया कि सरकारी स्तर से भी मदद दिलायी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
