सुब्रतो कप : टीडब्ल्यूयू प्लस टू स्कूल कदमा चैंपियन

जमशेदपुर. जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त मनीष

जमशेदपुर. जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार एवं जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज द्वारा किया गया. टिनप्लेट फुटबाल मैदान, गोलमुरी में आयोजित प्रतियोगिता में सभी प्रखंड के अंडर-17 ब्वॉयज और गर्ल्स के विजेता प्रथम स्थान प्राप्त टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में अंडर 17 ब्वायज वर्ग में जमशेदपुर के टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) प्लस टू कदमा के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं अंडर-17 बालिका में मुसाबनी के चापड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय ने प्रथम स्थान पर रही. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त टीमें प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इसमें कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रथम स्थान प्राप्त टीमें आपस में भिड़ेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >