कीताडीह में श्रीगुरु हरकृष्ण देव प्रकाशोत्सव मना

कीताडीह गुरुद्वारा साहिब सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सिख नौजवान सभा एवं समूह संगत के सहयोग से सिखों के आठवें गुरु साहब श्री गुरु हरकृष्ण का प्रकाशोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया.

जमशेदपुर :

कीताडीह गुरुद्वारा साहिब सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सिख नौजवान सभा एवं समूह संगत के सहयोग से सिखों के आठवें गुरु साहब श्री गुरु हरकृष्ण का प्रकाशोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार, सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, चेयरपर्सन कमलजीत कौर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने चार सितंबर को पटना तख्त श्री हरमंदिर जी साहिब से शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह की जयंती पर निकलनेवाले नगर कीर्तन में सभी से शामिल होने की अपील की. कार्यक्रम को सफल बनाने में सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान मनजीत कौर, अमरजीत कौर, जसविंदर कौर, कमलजीत कौर, बबली कौर, अमरजीत कौर, रूबी कौर, मोनी कौर समेत अन्य काफी संगत उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >