मायकेवालों ने पति पर गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है
Jamshedpur News :
सोनारी पंचवटीनगर में शुक्रवार की तड़के सलोनी मुखी (28 वर्ष) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. सलोनी मायके में ही पिछले दो साल से पति उमंग मुखी के साथ रह रही थी. सलोनी के पति उमंग ने इसकी जानकारी घरवालों को दी. जब घरवाले कमरे में सलोनी को देखने पहुंचे, तो उमंग फरार हो गया. उमंग बिरसानगर का रहने वाला है. सूचना मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सलोनी के घरवालों ने उमंग मुखी पर गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है. इस संंबंध में सलोनी की बहन सारथी मुखी ने सोनारी थाना में उमंग मुखी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. सारथी के अनुसार सलोनी की शादी के करीब चार साल हो गये थे. पिछले दो साल से सलोनी मायके में रह रही थी. पिछले दो-तीन माह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था. गुरुवार की रात सलोनी खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गयी. वह ऊपर के कमरे में रहती थी. रात करीब तीन बजे उमंग ने नीचे आकर बताया कि सलोनी ने फांसी लगा ली है. जब सभी ऊपर के कमरे में गये, इसी बीच उमंग मुखी फरार हो गया. पुलिस के अनुसार सलोनी की बहन के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है. आरोपी पति फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
