SIR 2026: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना या सुधार कराना हुआ आसान, जानें कब लगेगा कैम्प

पूर्वी सिंहभूम जिले में 8 और 9 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान मतदान बूथों पर विशेष शिविर लगेंगे. नए मतदाताओं को नाम जुड़वाने और परिवारों को एक बूथ पर लाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने और नये मतदाताओं का नाम जोड़ने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत आने वाले 8 और 9 अगस्त 2026 (शनिवार व रविवार) को विशेष अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान जिले के सभी मतदान बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा.

पूरे परिवार का नाम एक बूथ पर लाने की सुविधा यदि आपका वर्तमान मतदान केंद्र आपके घर से दूर है या परिवार के सदस्यों का नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज है तो परिवार के सभी सदस्यों का नाम अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर एक साथ स्थानांतरित (शिफ्ट) कराने के लिए फॉर्म 8 भरा जा सकता है.

नये वॉटर्स के लिए नाम जुड़वाने का मौका

जो भारतीय नागरिक झारखंड के किसी भी मतदान केंद्र क्षेत्र के सामान्य निवासी है और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या आने वाली तारीख 1 अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 और घोषणा पत्र भर सकते हैं. आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेज देने होंगे ताकि सत्यापन के बाद नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके.

घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा

निर्वाचन विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए डिजिटल विकल्प भी दिये हैं. नागरिक मोबाइल में इसीआइएनइटी ऐप या वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. इसके अलावा आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in पर विजिट करके भी आवेदन किया जा सकता है. किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-331-1950 या वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर लोग संपर्क कर सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >