जमशेदपुर प्रशासन की वजह से हुई सरयू राय और रघुवर दास के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, जानें पूरा मामला

सिदगोड़ा बिरसा मुंडा टाउन हॉल परिसर के खुले मैदान को छठ पर्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए आवंटित करने के आवेदन पर जिला प्रशासन ने चुप्पी साध ली है. इस मैदान में छठ को लेकर सांस्कृतिक आयोजन की योजना थी

सिदगोड़ा बिरसा मुंडा टाउन हॉल परिसर के खुले मैदान को छठ पर्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए आवंटित करने के आवेदन पर जिला प्रशासन ने चुप्पी साध ली है. इस मैदान में छठ को लेकर सांस्कृतिक आयोजन की योजना थी. इस बीच शुक्रवार की रात दोनों गुट में विवाद हिंसक हो गया. मैदान में तोड़फोड़ और मारपीट के बाद प्रशासन ने निषेधाज्ञा की तैयारी करते हुए सभी प्रकार के आयोजन पर रोक लगा दी है.

मालूम हो कि इस मैदान में कार्यक्रम आयोजन की अनुमति के लिए विधायक सरयू राय और पूर्व सीएम रघुवर दास के समर्थकों वाली कमेटी ने जमशेदपुर अक्षेस में आवेदन दिया है. अक्षेस से किसी गुट को स्थान आवंटित करने की स्वीकृति नहीं मिली है. दोनों गुट ने अब तक आवंटन के लिए निर्धारित राशि भी नहीं जमा करायी है.

उधर, डीसी विजया जाधव के आदेश पर आठ सदस्यीय जिला स्तरीय संचालन समिति की पहली बैठक जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में एसडीओ सह समिति के चेयरमैन पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हुए. एसडीओ को समिति के सदस्यों ने सूर्य मंदिर सहित सरकारी भूमि पर बने पूरे परिसर का अधिग्रहण करने की जानकारी दी.

बैठक में विधायक सरयू राय और पूर्व सीएम रघुवर दास के समर्थकों वाली कमेटी को एक ही दिन एक ही जगह आवंटित किये जाने के लिए आये आवेदन पर भी चर्चा की गयी. हाइ प्रोफाइल मामला होने से समिति ने इस पर निर्णय नहीं लिया है. बैठक में एसडीओ पीयूष सिन्हा, डीटीओ दिनेश रंजन, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, सीओ अमित कुमार आदि शामिल थे. समिति के चेयरमैन सह सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय और मुख्यालय डीएसी वीरेंद्र बैठक में मौजूद नहीं थे. बैठक दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक चली. डीसी विजया जाधव ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक पदाधिकारियों की आठ सदस्यीय संचालन समिति बनायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >