Jamshedpur News : साकची : घर का ताला तोड़कर तीन गहने व रुपये की चोरी

साकची न्यू गंढक रोड निवासी प्रकाश शर्मा के घर का ताला तोड़कर गहना व रुपये की चोरी कर ली गयी. घटना मंगलवार की है. इस संबंध में प्रकाश शर्मा ने साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

Jamshedpur News :

साकची न्यू गंढक रोड निवासी प्रकाश शर्मा के घर का ताला तोड़कर गहना व रुपये की चोरी कर ली गयी. घटना मंगलवार की है. इस संबंध में प्रकाश शर्मा ने साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे बिष्टुपुर गये थे. करीब सात बजे वापस लौटे. इसी बीच घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख के गहने व रुपये की चोरी हो कर ली गयी.

चोरों ने घर से सोने का मंगलसूत्र, ब्रेसलेट, नेकलेस, तीन पीस इयर रिंग, टॉप, नोज रिंग, नोज पिन, अंगूठी, पायल छह जोड़ा, चांदी का 10 पीस सिक्का समेत अन्य सामान के अलावा 35 हजार रुपये नकद की चोरी हुई है. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >