पर्स में 20 हजार रुपये, मोबाइल और आधार कार्ड था, जांच में जुटी पुलिस
Jamshedpur News :
साकची थानांतर्गत साकची बाजार के पास बाइक सवार दो युवक शिक्षिका हेमलता ठाकुर से पर्स छीनकर मौके से फरार हो गये. शिक्षिका के पर्स में 20 हजार रुपये, मोबाइल और आधार कार्ड था. घटना रविवार दोपहर की है. घटना के बाद शिक्षिका हेमलता ठाकुर ने साकची थाना में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज करायी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला अपनी एक परिचित महिला के साथ शादी की खरीदारी करने के लिए साकची बाजार आयी थी. जैसे ही वह टेंपो से साकची बाजार के पास उतरी, पीछे से आये बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गये. महिला ने शोर मचाया, मगर दोनों बदमाश तेज रफ्तार में भागने में सफल रहे. सूचना मिलने के बाद साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
