हलुदबनी में प्रभात खबर का पौधरोपण अभियान आज

प्रभात खबर के नया पौधा, नया जीवन, आओ धरती का श्रृंगार करें अभियान के तहत गुरुवार को 11 बजे परसुडीह की हलुदबनी पंचायत में पौधरोपण किया जायेगा.

जमशेदपुर :

प्रभात खबर के नया पौधा, नया जीवन, आओ धरती का श्रृंगार करें अभियान के तहत गुरुवार को 11 बजे परसुडीह की हलुदबनी पंचायत में पौधरोपण किया जायेगा. मध्य हलुदबनी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर व उसके आस-पास 200 से अधिक फलदार व छायादार पौधे लगाये जायेंगे. इस अभियान में पंसस रैना पूर्ति समेत अन्य सहयोगी लगे हुए हैं. प्रभात खबर के इस अभियान में आदिवासी वेलफेयर फाउंडेशन का भी सहयोग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >