Jamshedpur News : पोटका की सांस्कृतिक नृत्य दल मरंग सिगदी सुसुन अखड़ा को प्रथम पुरस्कार

Jamshedpur News : जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र के गदड़ा में शहीद मेला का आयोजन किया गया.

गदड़ा में आयोजित शहीद मेला में दिखी आदिवासी पारंपरिक लोक नृत्य की झलक

Jamshedpur News :

जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र के गदड़ा में शहीद मेला का आयोजन किया गया. मेले में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो जमशेदपुर प्रखंड समिति के अध्यक्ष-पलटन मुर्मू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी संजय पलसानिया, मजदूर नेता अंबुज ठाकुर, ग्राम प्रधान-सुखलाल हेंब्रम, पंसस सोमबारी पात्रो, झामुमो के केंद्रीय सदस्य-दुबराज नाग मौजूद थे. मुख्य अतिथि पलटन मुर्मू ने कहा कि आदिवासी-मूलवासी समाज को अपनी एकता व अखंडता को बनाये रखने की जरूरत है. साथ ही अपने वजूद को बचाये रखने के लिए सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहरों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है. शहीद मेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इसमें आदिवासी परंपरा, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार-मरंग सिगदी सुसुन अखड़ा (पोटका), द्वितीय पुरस्कार- पीबीसी सुसुन अखड़ा पावरु (पोटका), तृतीय पुरस्कार-रिज रोमोज सुसुन अखड़ा (पारुडीह,पोटका) एवं चौथा पुरस्कार- कारगिल सेना मानिक बारदा की टीम को दिया गया. इसके अलावे अन्य टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. शहीद मेला का सफलतापूर्वक आयोजन में मेला कमेटी के अध्यक्ष- बिश्वजीत भगत, सचिव-बिरजू पात्रो, कोषाध्यक्ष- गणेश भूमिज, राकेश सिंह, विवेक गुप्ता, बबलू गुप्ता, जेना जामुदा, भूपति सरदार, जकता सोरेन, कृष्ण दास, राम दरश चौधरी, रानी तांती अन्य ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >