मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर निकले तो होगी कार्रवाई, 20-30 साइलेंसर पर चला रोड रोलर

ट्रैफिक पुलिस ने दुर्गा पूजा से पहले मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक पर कार्रवाई शुरू की है. साकची थाना के बाहर जब्त किए गए करीब 50-60 साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचलकर नष्ट किया गया. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा से पहले शहर की सड़कों पर तेज और असामान्य आवाज करने वाली बाइक पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है. मंगलवार को साकची थाना के बाहर जब्त किए गए करीब 20 से 30 मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर शोर करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

मॉडिफाइड साइलेंसर वाहनों से निकलवाकर किया जब्त

ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में शहर के साकची, बागबेड़ा, जुगसलाई, परसुडीह समेत विभिन्न इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जांच के दौरान दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे मिलने पर पुलिस ने उन्हें वाहनों से निकलवाकर जब्त किया. इसके बाद मंगलवार को जब्त साइलेंसरों को एक जगह एकत्रित कर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया गया.

पूजा में भीड़ को देखते हुए बढ़ायी गयी सख्ती

दुर्गा पूजा के दौरान शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है. पूजा पंडालों और बाजार क्षेत्रों में भी लोगों की भीड़ रहती है. ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और लोगों को तेज व असामान्य आवाज से होने वाली परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान तेज किया है. पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान यदि किसी बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर पाया जाता है, तो उसे वाहन से हटाकर जब्त किया जाएगा. इसके बाद संबंधित वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

तेज आवाज करने वाले वाहनों पर रहेगी नजर

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर का ही इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन करें. पुलिस का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले वाहनों से सड़क पर दूसरे लोगों को परेशानी होती है. दुर्गा पूजा के दौरान ऐसे वाहनों पर विशेष नजर रखी जाएगी. ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना ही नहीं, बल्कि पूजा के दौरान शहर में व्यवस्थित यातायात और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना भी है. पुलिस ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में वाहन जांच अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >