Jamshedpur News :
परसुडीह पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये का गबन करने और धमकी देने के मामले में फरार आरोपी अनूप कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे गुरुवार को जेल भेज दिया. मामला वर्ष 2022 का है. अनूप सिंह जोजोबेड़ा स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 21 का निवासी है. बुधवार की देर रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने घर के पास घूम रहा है.इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले के एक अन्य अभियुक्त को कोर्ट से पूर्व में जमानत मिल गयी है. पुलिस ने बताया कि अनूप कुमार सिंह कंपनी खोलने के नाम पर अपने परिचित से रुपये लिया था. उसके बाद वह रुपये गबन कर फरार हो गया. पैसा मांगने पर वह धमकी देने लगा. जिसके बाद परसुडीह थाना में केस दर्ज कराया गया था. केस दर्ज होने के करीब चार साल बाद उसे गिरफ्तार किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
