Para Shuttler Umesh Vikram participating in world championship : शहर के पैरा शटलर उमेश विक्रम वर्ल्ड चैंपियनशिप में लेंगे भाग

जमशेदपुर. बहरीन की राजधानी मनामा में 7-14 फरवरी तक बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. बहरीन की राजधानी मनामा में 7-14 फरवरी तक बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इसमें जमशेदपुर के पैरा शटलर उमेश विक्रम कुमार शिरकत करेंगे. टाटा स्टील के उमेश विक्रम कोच विवेक शर्मा की निगरानी में इस टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे थे. गुरुवार को वह बहरीन के लिए रवाना हुए. टाटा स्टील खेल के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी व हेड स्पोर्ट्स कैप्टन मनीष सिन्हा ने अपनी शुभकामनाएं दी. हाल ही में उमेश विक्रम ने मिस्र में आयोजित इजिप्ट पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में एकल व युगल वर्ग में रजत पदक हासिल किया है. उमेश विक्रम डब्ल्यूपीएफ की रैकिंग में वर्ल्ड नंबर वन रह बन चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >