फूड व अन्य मार्केटिंग स्टॉल के बीच सेल्फी कॉर्नर होगा खास आकर्षण
Jamshedpur News :
एक्सएलआरआइ में 46वें मैक्सी फेयर का आयोजन 17 व 18 जनवरी को होगा. मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआइ (मैक्सी) की ओर से आयोजित इस मेले में शहर के करीब 15,000 लोग शामिल होंगे. इस दौरान शहर के बच्चों की रचनात्मक दक्षता के लिए गेस द आर्टिस्ट, आर्ट अटैक, शहर की ब्यूटी और ब्रेन की परख करते हुए मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर, डांस मेनिया के जरिए नृत्यकला, खाना-पकाना के साथ दिल जीतने के लिए मास्टर शेफ, बच्चों के लिए फैशन और डांस शो के अलावा और भी बहुत कुछ आयोजन होंगे. कुछ प्रतियोगिताएं सभी आयु वर्ग के लिए होंगी. वहीं फूड व अन्य मार्केटिंग स्टॉल के बीच सेल्फी कॉर्नर भी खास आकर्षण होगा. 18 जनवरी की शाम सात बजे से प्रसिद्ध प्ले बैक सिंगर मोहित चौहान अपनी गायकी से सभी को झूमने पर मजबूर करेंगे. एक्सएलआरआइ के फुटबॉल ग्राउंड में इस संगीतमयी शाम का आयोजन किया जायेगा.देश की दिग्गज कंपनियों की समस्याओं का खोजा जायेगा निदान
मैक्सी फेयर में देश की कई कंपनियों के प्रतिनिधि अपनी समस्याओं के साथ शामिल होंगे. जबकि एक्सएलआरआइ के विद्यार्थी शहर के लोगों के दिमाग पर खेल-खेल में रिसर्च करेंगे. इसके बाद जो भी उभर कर सामने आता है, उस पर समेकित रूप से एक्सएलआरआइ के विद्यार्थी रिसर्च कर कंपनियों को सौंपेंगे. पूर्व में पेप्सिको रिचर्डसन हिंदुस्तान हर्बल विक्स, नेस्ले जैसे ब्रांड की समस्याओं पर भी मैक्सी फेयर में हो चुका है. गौरतलब है कि वर्ष 1979 से लगातार मैक्सी फेयर का आयोजन किया जा रहा है. एक्सएलआरआई के पूर्व प्रोफेसर शरद शरीन ने सबसे पहले इसकी शुरुआत की थी. दो दिनों के इस आयोजन में शहर के लोगों के मनोरंजन के लिए देश के कई कलाकार एक्सएलआरआइ कैंपस पहुंचेंगे.ये गतिविधियां होंगी, जिसमें लोग ले सकेंगे हिस्सा
आर्ट अटैक :
नवोदित कलाकारों के लिए अपनी कला और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन अवसरफैंसी ड्रेस प्रतियोगिता :
बच्चों और बड़ों के लिए एक मजेदार वेशभूषा प्रतियोगितामिस्टर एंड मिस जमशेदपुर :
प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का परीक्षणजमशेदपुर का पसंदीदा परिवार :
परिवारों के बीच रोमांचक और इंटरएक्टिव खेलमास्टरशेफ जमशेदपुर :
खानपान के शौकिनों के लिए एक कुकिंग प्रतियोगिताडांस मैनिया :
उमंग और उत्साह से भरपूर डांस प्रस्तुतियां जो दर्शकों का दिल छू लेंगीडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
