शहीद रतिलाल महतो के जीवन से मिलती है प्रेरणा : विधायक

जमशेदपुर के गम्हरिया में मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो का 27वां शहादत दिवस मनाया गया. विधायक सविता महतो ने उनके संघर्ष और त्याग को समाज के लिए प्रेरणा बताया.

वरीय संवाददाता,

जमशेदपुर. गम्हरिया स्थित ऊपरबेड़ा में मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो का 27वां शहादत दिवस समारोह मनाया गया. ईचागढ़ की विधायक सविता महतो दलबल के साथ मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो श्रद्धांजलि देने के लिए ऊपरबेड़ा पहुंची थी. उन्होंने उनकी प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान शहीद रतिलाल महतो को उनके संघर्ष, त्याग और मजदूर हितों के लिए याद किया गया. विधायक सविता महतो ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष हमेशा यादगार रहेगा. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, गणेश चौधरी, गणेश माहली, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, बिशु हेंब्रम, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, जगदीश महतो, भूंडा बेसरा, नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, अमृत महतो, दुर्गा मुर्मू, धर्मु गोप समेत शहीद रतिलाल महतो के परिजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dashmat Soren

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >