जो मुश्किलें मैंने झेलीं, कोई और न झेले...मिस गलोरी अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुईं मनदीप, जानें उनकी कहानी

जमशेदपुर की मनदीप कौर को दिल्ली में मिस गलोरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. मॉडलिंग की दुनिया में संघर्षों से गुजरने के बाद, वह अब शहर की लड़कियों को बेहतर अवसर देने के लिए एक मॉडलिंग इंस्टीट्यूट खोलना चाहती हैं.

जमशेदपुर : जो मुश्किलें मैंने झेलीं, वो बाकियों को नहीं झेलने दुंगी. दिल्ली में मिस गलोरी अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर जमशेदपुर की मनदीप कौर भावुक हो गईं. जमशेदपुर की मनदीप कौर ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दिल्ली के छतरपुर में आयोजित ‘दिल्ली 6’ कार्यक्रम में उन्हें ‘मिस ग्लोरी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान निकारागुआ के एंबेसडर और भारतीय सेना के मेजर जनरल अनिल राज काहलों के हाथों प्रदान किया गया.

लड़कियों के लिए खोलना चाहती हैं मॉडलिंग इंस्टीट्यूट

सम्मान मिलने के बाद मनदीप कौर ने कहा - राष्ट्रीय स्तर पर जमशेदपुर से निकलकर पहचान बनाना उनके लिए गर्व की बात है. वह अब अपने शहर में लड़कियों के लिए मॉडलिंग इंस्टीट्यूट शुरू करना चाहती हैं. उनका उद्देश्य ऐसे युवाओं को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देना है, जिन्हें मॉडलिंग की दुनिया में आगे बढ़ने का जुनून तो है, लेकिन सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता. मनदीप कहती हैं कि मॉडलिंग के सफर में उन्हें खुद कई तरह की परेशानियों और चुनौतियों से गुजरना पड़ा. इसलिए वह चाहती हैं कि आने वाली लड़कियों को उन्हीं मुश्किलों का सामना न करना पड़े. अपने अनुभव के जरिए वह उन्हें प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना चाहती हैं.

जमशेदपुर में बनेगा प्रतिभाओं के लिए प्लेटफॉर्म

मनदीप कौर का लक्ष्य अब जमशेदपुर में ऐसा मंच तैयार करना है, जहां मॉडलिंग और फैशन में करियर बनाने की इच्छुक लड़कियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले. इसके साथ ही जरूरतमंद और दिव्यांग प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर दिया जाए. मनदीप का कहना है कि वह जिस रास्ते पर चली हैं, उस रास्ते को आने वाली प्रतिभाओं के लिए थोड़ा आसान बनाना चाहती हैं.

कोलकाता में भी मिल चुका है सम्मान

मनदीप कौर को इससे पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ‘रवींद्रनाथ टैगोर ग्लोरी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है. लगातार मिल रहे सम्मानों ने उनके उत्साह को और बढ़ाया है. अब उनकी नजर सिर्फ अपने करियर की अगली मंजिल पर नहीं, बल्कि जमशेदपुर की उन बेटियों पर भी है, जो मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहती हैं. मनदीप का सपना है कि शहर की प्रतिभाओं को बाहर जाकर अवसर तलाशने के बजाय अपने ही शहर में सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और मंच मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >