निखार हत्याकांड : सिंटू सिंह कानपुर से गिरफ्तार, पूर्व में जेल से छूटकर अखिलेश से मिलाया था हाथ

जमशेदपुर के होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही हत्याकांड का पूरा खुलासा हो जाएगा.

जमशेदपुर : कदमा विजया हेरिटेज फेज 6 निवासी व होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस अनुसंधान में पता चला है कि अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी शनिवार देर रात कानपुर से की है.

मोबाइल लोकेशन से किया ट्रेस

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रेस किया. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है. अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को पुलिस जमशेदपुर लेकर पहुंच गई है. पुलिस के वरीय पदाधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं. जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होने की संभावना है. वहीं, पुलिस की पूछताछ में सिंटू सहयोग कर रहा है. संभवत: पुलिस उसे घटनास्थल भी ले जा सकती है. ज्ञात हो कि सिंटू सिंह पर अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं.

फायरिंग, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज

सूत्र बताते हैं कि सिंटू सिंह जेल से छूटने के बाद हाइवे के किनारे के अलावा चांडिल, कपाली और एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन का कारोबार कर रहा है. सिंटू सिंह मानगो उलीडीह क्षेत्र का शातिर अपराधी है. उसपर फायरिंग, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज हैं. जमशेदपुर पुलिस द्वारा सिंटू सिंह को तड़ीपार किया गया है. जिसके बाद से वह कपाली क्षेत्र में रहकर अपना गिरोह संचालित कर रहा है. सूत्र बताते हैं कि जेल से छूटने के बाद सिंटू सिंह ने अखिलेश सिंह गिरोह से हाथ मिला लिया था.

पूर्व में गुड्डू पांडेय के गिरोह से जुड़ा था सिंटू

मालूम हो कि सिंटू सिंह पूर्व में मानगो के शातिर अपराधी गुड्डू पांडेय के गिरोह से जुड़ा था. लेकिन, दोनों के बीच गणेश सिंह को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद सिंटू सिंह ने गुड्डू पांडेय के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मानगो क्षेत्र में दहशत फैला दी थी. पुलिस सिंटू सिंह की तलाश में जुटी है.

एक सप्ताह से हो रही थी निखार की रेकी

निखार सबलोक की पिछले एक सप्ताह से रेकी करायी जा रही थी. रेकी करने के लिये अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह ने मानगो डिमना रोड के विश्वनाथ से लाल रंग की कार खरीदी थी. वहीं, इस मामले में सोनारी के कारोबारी अशोक सिंह राघव को शनिवार को टीएमएच में भर्ती कराया गया है. चांडिल थाना में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे भर्ती कराया गया है.

क्या है मामला

शहर के जाने-माने होटल कारोबारी निखार सबलोक की 24 अगस्त की दोपहर को करीब 3 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. घर से निकलने के बाद निखार चांडिल थाना अंतर्गत होटल टेंथ माइल स्टोन में चांडिल निवासी सुखलाल पहाड़िया व उनके साथी मनमन सिंह, गुरुचरण सिंह से जमीन के संबंध में बातचीत करने गये थे. उक्त जमीन होटल टेंथ माइल के पास ही कुछ दूरी पर है. जिसपर काम शुरू करना था. पिछले कुछ दिनों से लगातार रेकी की जा रही थी. हमलावर पूर्व से ही होटल पहुंचकर उनका इंतजार कर रहे थे. दोस्तों से बात करने के बाद निखार जैसे ही बाहर निकले, अपराधियों ने उनपर गोलियों की बौछार कर दी. निखार को 11 गोलियां लगी थी. मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >