प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर
टाटा स्टील की नयी ब्रांड कस्टोडियन कविता महतो बनायी गयी हैं. 15 जुलाई से उनका पदस्थापन किया गया है. वे अभी चीफ आशियाना व इनोवेंट हैं और आइएल 2 स्तर के अधिकारी हैं. उनको ब्रांड कस्टोडियन और चीफ स्ट्रैटेजिक कम्यूनिकेशन बनाया गया है. वह मुंबई से काम करेंगी और चीफ कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन को रिपोर्ट करेंगी. यह पदस्थापन टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने किया है. दूसरी ओर चीफ प्रोक्योरमेंट सप्लायर मैनेजमेंट व प्रोसेस इंप्रूवमेंट राहुल लाल को चीफ प्रोक्योरमेंट बल्क कमोडिटीज एंड इंडस्ट्रियल गैसेस डेजिगनेटेड बनाया गया है. एक अगस्त से यह पदस्थापन किया गया है. वहीं, चीफ प्रोक्योरमेंट सप्लायर मैनेमजेंट व प्रोसेस इंप्रूवमेंट के पदनाम को बदल दिया गया है. उसको चीफ सप्लायर मैनेजमेंट व प्रोक्योरमेंट एक्सीलेंस बनाया गया है. दूसरी ओर, कंपनी के फ्लैट प्रोडक्ट सीएसएम ब्रांडेड प्रोडक्ट अमृता गुप्ता जुठानी को चीफ सप्लायर मैनेजमेंट व प्रोक्योरमेंट एक्सीलेंस बनाया गया है. इधर, टाटा स्टील के चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स स्पेशलिटी स्टील लांग प्रोडक्ट एनपी वेंकटेशन को तीन साल के लिए थाइलैंड भेज दिया गया है. उनको एसआइडब्ल्यू थाइलैंड बनाया गया है. चीफ प्रोजेक्ट एंड प्लांट सर्विसेज टाटा स्टील मेरामंडली, एसेट व एनर्जी मैनेजमेंट सुमन कुमार मंडयाल को चीफ प्रोजेक्ट व कंस्ट्रक्शन मेरामंडली बनाया गया है. चीफ एग्रिको बिजनेस व रिटेल इनिशिएटिव संजय अग्रवाला को चीफ मार्केटिंग व सेल्स मेटालिक्स डिवीजन बनाया गया है. वे इस पद पर काम एक अगस्त से शुरू करेंगे. कंपनी के सीएसएम ब्रांडेड प्रोडक्ट व रिटेल फ्लैट प्रोडक्ट सिद्धार्थ मिश्रा को जेसीएपीसीपीएल जीएम मार्केटिंग, सेल्स व सप्लाई चेन बनाया गया है. एक सितंबर से वे नया पदभार ग्रहण करेंगे. वहीं, चीफ मार्केटिंग व सेल्स वायर डिवीजन सत्यजीत मैती को चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स आइबीएमडी बनाया गया है. टिनप्लेट डिवीजन के मार्केटिंग व सेल्स के चीफ अमित अग्रवाल को चीफ इलेक्ट्रिकल स्टील प्रोजेक्ट ऑपरेशन डाउनस्ट्रीम बनाया गया है. एक दिसंबर से वे कामकाज संभालेंगे. ये सारे तबादले टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से किये गये हैं.
