जुस्को यूनियन चुनाव का रास्ता साफ, झारखंड हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

जुस्को श्रमिक यूनियन के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. हाइकोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाने संबंधी रजिस्ट्रार के आदेश को मंगलवार को निरस्त कर दिया.

जुस्को श्रमिक यूनियन के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. हाइकोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाने संबंधी रजिस्ट्रार के आदेश को मंगलवार को निरस्त कर दिया. यूनियन के निवर्तमान अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय के पक्ष में फैसला देते हुए अधूरी चुनाव प्रक्रिया को जारी रखने का आदेश दिया. जस्टिस राजेश कुमार की अदालत ने याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुनाया. अदालत ने रिट याचिका को स्वीकार करते हुए रजिस्ट्रार के आदेश को निरस्त कर दिया.

निर्वतमान अध्यक्ष रघुनाथ के पक्ष में फैसला

विपक्ष और श्रम विभाग की याचिका खारिज कर दी गयी है. आदेश की कॉपी मिलने के बाद पूरी जानकारी दी जायेगी. विपक्षी नेताओं की वजह से चुनाव में विलंब हुआ. समय लग गया, लेकिन कर्मचारियों की जीत हुई है.

मार्च 2020 से लंबित था चुनाव

यूनियन के चुनाव का मामला मार्च 2020 से लंबित था. 24 मार्च 2020 को कोरोना की वजह से तत्कालीन उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने चुनाव पर रोक लगा दी थी. बाद में तत्कालीन उपायुक्त सूरज कुमार ने पर्व-त्योहार के बाद चुनाव कराने का आदेश दिया था. इसके बाद जुस्को श्रमिक यूनियन के पूर्व महासचिव एसएल दास ने इसकी शिकायत श्रम विभाग में की. श्रमायुक्त ने चुनाव पर रोक लगा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >